
हमारे बारे में
फरवरी, 2019 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली में अभिप्रेरणा सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था का गठन किया गया। सात व्यक्ति जिनका उद्देश्य समाज के हित के लिए कुछ करना था, संस्था बनाने के उद्देश्य से 17 जून, 2018 को पहली बार मिले।
विभिन्न कार्य क्षेत्रों और व्यक्तित्वों के बावजूद, इन सात लोगों का उद्देश्य एक ही था, अतः विचार विमर्श के पश्चात्, संगठन के मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, बाल विकास तथा पर्यावरण संरक्षण निश्चित किये गए।
तब से , बिना रुके, संस्था इन उद्देश्यों की पूर्ती हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

दृष्टिकोण
संगठन का दृष्टिकोण ग्रामीण एवं शहरी उत्तर प्रदेश की महिलाओं, बच्चों तथा युवाओं को प्रोत्साहित करना वा सशक्त बनाना है। हमें उन्हें आर्थिक एवं मानसिक रूप से मज़बूत बनाना है। हम पर्यावरण को बचाने के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित करते हैं।

ध्येय
संगठन का मिशन रचनात्मक एवं गतिशील गतिविधियों में प्रत्यक्ष भागीदारी के माध्यम से नैतिक रूप से लोगों को शिक्षित करना है। हम उन्हें समाज की निरंतर सेवा करने तथा आजीविका कमाने के लिए उनके छिपे हुए गुणों का पता लगाने तथा उन्हें उजागर करने के लिए एक मंच प्रदान करेंगे।


