top of page

"खेल खेल में"

अभिप्रेरणा सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था द्वारा चलाए जा रहे "अभिप्रेरणा खेल कार्यक्रम" में, आपको निम्नलिखित छः प्रकार के खेल खेलने की सुविधा मिलेगी -

1. शतरंज, 2. कैरम, 3. वॉलीबॉल, 4. बैडमिंटन, 5. कबड्डी, 6. खो खो

किसी भी खेल को खेलने के लिए, आपको कार्यक्रम की सदस्यता लेनी होगी। वह व्यक्ति जो कार्यक्रम का सदस्य नहीं है, वह किसी भी खेल में भाग नहीं ले सकता है।

सदस्यता के नियम और शर्तें:

  1. कोई भी व्यक्ति क्लब की सदस्यता ले सकता है।

  2. सदस्यता निम्न दो प्रकार की होगी -

                                                  # विद्यार्थी                                                                    # गैर - विद्यार्थी

3. विद्यार्थियों को अपने परिचय-पत्र की छायाप्रति लगाना आवश्यक है। अन्य व्यक्ति अपना कोई भी पहचान-पत्र लगा सकते हैं ।

4. संस्था की ओर से आप को एक परिचय-पत्र दिया जायेगा। परिचय-पत्र दिखाने पर ही आपको खेलने की अनुमति मिलेगी एवं सामान दिया जायेगा।

5. संस्था से जारी किये गये सामान की ज़िम्मेदारी उस व्यक्ति/व्यक्तियों/टीम की होगी जिसके नाम से सामान जारी किया गया है। किसी भी प्रकार के नुकसान की भरपाई उस व्यक्ति/व्यक्तियों/टीम द्वारा ही की जायेगी। भरपाई ना कर पाने की सूरत मे उस व्यक्ति/व्यक्तियों/टीम की सदस्यता समाप्त कर दी जायेगी।

6. सदस्यता शुल्क:

* अन्य खेलों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

7. पंजीकरणः पंजीकरण कराने के लिए विद्यार्थियों से रू 50/- एवं गैर विद्यार्थियों से रू 100/- लिए जायेंगे। पंजीकरण केवल 1 सालों तक मान्य होगा। 1 साल के बाद पुनः पंजीकरण कराना पड़ेगा।

8. यदि किसी वजह से सदस्य किसी पूरे महीने खेलने आने मे असमर्थ है तो सदस्य एक प्रर्थाना-पत्र लिखकर अपने उस महीने का शुल्क माफ़ करा सकता है। यह नियम वार्षिक-शुल्क के लिए लागू नही होगा।

9. यदि कोई गैर - सदस्य व्यक्ति एक /दो दिन के लिए क्लब की सुविधा लेना चाहता है तो उसे 10/- प्रतिदिन प्रति खेल अदा करना होगा।

10. संस्था समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगितायें भी आयोजित करेगा जिसमे जीतने वाले व्यक्ति को पुरुस्कृत भी किया जायेगा।

11. समय - सारणी:

                        1 अक्टूबर से 28/29 फरवरी सुबह 6:00 बजे से सुबह 8:30 बजे तक

                                                                                    दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक

                            1 मार्च से 30 सितंबर तक सुबह 5:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक

                                                                                    शाम 5:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक

Sports tariff in hindi.PNG
bottom of page